लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : मुरैना जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुकेश किरार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:54 IST

Open in App

भोपाल/ मुरैना, 17 जनवरी मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दो गांवों में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश किरार को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा, प्रशासन ने इस आरोपी के मुरैना जिले के छेरा गांव स्थित घर को भी रविवार को जमींदोज कर दिया।

मध्यप्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया, ‘‘मुख्य आरोपी मुकेश किरार को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इस घटना के बाद से फरार था।’’

वहीं, दूसरी ओर जौरा के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट नीरज शर्मा ने कहा, ‘‘किरार के छेरा गांव स्थित घर को गिरा दिया गया है। यह कार्रवाई मामले में नोटिस का जवाब नहीं देने पर की गई है।’’

इसी बीच, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस शराब कांड में मरे लोगों के परिजनों को मिलने रविवार को उनके घरों में गये। तोमर मुरैना लोकसभा सीट से सांसद हैं।

गौरतलब है कि मुरैना जिले के दो गांवों मानपुर और पहावाली में सोमवार रात को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच