लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मानसूनी बरसात से भीगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 16, 2020 18:16 IST

मानसूनी बारिश और बौछारों के चलते राज्य भर में तापमान में कमी देखी गई है. बीते 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश पूरे रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के साथ साथ सागर संभाग के अधिकांश हिस्सों में तथा भोपाल संभाग के कुछ हिस्सों में आ चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर व शेष संभागों के के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.नरसिंहपुर, पांढुर्ना, जैतहरी, सौंसर, सिवनी, चौरई, मरवाड़ा और गंजबासौदा में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई.राज्य के तापमान में कमी दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया.

भोपालः मध्य प्रदेश में अब मानसून ने पूरी तौर पर आमद दे दी है. राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थान आज बारिश से लेकर बौछारों से भीगते रहे.

मानसूनी बारिश और बौछारों के चलते राज्य भर में तापमान में कमी देखी गई है. बीते 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश पूरे रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के साथ साथ सागर संभाग के अधिकांश हिस्सों में तथा भोपाल संभाग के कुछ हिस्सों में आ चुका है.

इसकी उत्तरी सीमा प्रदेश के इंंदौर, रायसेन एवं खजुराहो से होकर गुजर रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर व शेष संभागों के के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में राज्य के भीमपुर, सिहावल, करंजिया में 8, परसवाड़ा और सिलवानी में 7, जुन्नारदेव में 6, ब्योहारी, देवरी, छतरपुर, परसिया, चिंचोरी और खातेगांव में 5, पचमढ़ी, पधाना, बुरहानपुर, नागौद, और कवलारी में 4, तेंदूखेड़ा, हरई, छिंदवाड़ा, चांद, नरसिंहपुर, पांढुर्ना, जैतहरी, सौंसर, सिवनी, चौरई, मरवाड़ा और गंजबासौदा में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मानसूनी बरसात के कारण राज्य के तापमान में कमी दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया. आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर, रीवा एवं सागर संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बरसात या बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा एवं गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया एवं बालाघाट जिलों में कहीं कहीं  भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभोपालग्वालियरजबलपुरइंदौरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया