लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः चुनाव ऐन पहले सीएम चौहान के करीबी मंत्री पर मुकदमा दर्ज, लगा गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 30, 2018 20:30 IST

अब इसे टिकट पाने के लिए दबाव की राजनीति कहें या सीधी धमकी, ये तो खुद मंत्री ही बता सकते हैं। 

Open in App

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह पर मुरैना जिले के नूराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। सिंह पर यह मामला जातिगत भाषण देने के आरोप में दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है।

वायरल हुए वीडियो में मुरैना से भाजपा विधायक रुस्तम सिंह जनता को साफ तौर पर धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि हमारे खिलाफ जाने का मतलब ब्राह्मण को विधायक बनाना है।

स्वास्थ्य मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार को विधायक रुस्तम सिंह अपने क्षेत्र में जनता से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने चर्चा के दौरान क्षेत्रवासियों को धमकी भरे अंदाज में कहा कि दिल में जो बात आती है, वो कहता हूं, गुर्जर समाज के साथ हमेशा छलावा किया गया है।

उन्होंने कहा, समाज के लोगों का इस्तेमाल किया गया है। हमारे खिलाफ जाने का मतलब ब्राह्मण को विधायक बनाना है। साथ ही कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, पहले ये गलती हो चुकी है, लेकिन दोबारा इसे मत दोहराना।

अब इसे टिकट पाने के लिए दबाव की राजनीति कहें या सीधी धमकी, ये तो खुद मंत्री ही बता सकते हैं। फिलहाल इस मामले में कलेक्टर के प्रतिवेदन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया