Madhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2026 09:57 IST2026-02-07T09:55:31+5:302026-02-07T09:57:12+5:30

Narmadapuram: हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नर्मदापुरम से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक स्पेशल टीम को बुलाया गया।

Madhya Pradesh Car breaks railing and falls into canal in Narmadapuram 3 dead | Madhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

Madhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

Narmadapuram: मध्य प्रदेश में इटारसी में पुराने भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर पथरोटा नहर पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक कार रेलिंग को तोड़कर नहर में समा गई और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टाउन इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच जारी है। सिंह ने कहा, "हमें रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक कार पथरोटा नहर में गिर गई है। SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन शव बरामद किए गए हैं... आगे की जांच जारी है..."।

इस बीच, SDRF प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि बचाव अभियान में लगभग 1-1.5 घंटे लगे, क्योंकि कार नहर में काफी गहराई तक डूब गई थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी में मिले एक पहचान पत्र पर लकी पटेल नाम लिखा है। इसके अलावा, उन्होंने घटना के संभावित कारणों में स्टीयरिंग फेल होना या शराब पीकर गाड़ी चलाना बताया।

बचान दल अधिकारी का कहना है, "हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पथरोटा में एक कार नहर में गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर हमने देखा कि कार पूरी तरह डूब गई थी, फिर भी उसकी लाइटें दिख रही थीं। हमने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला और उसमें से तीन शव बरामद किए। मृतकों में से एक, लकी पटेल की पहचान कार में मिले आईडी कार्ड से हुई है। बचाव अभियान में लगभग 1-1.5 घंटे लगे। यह स्टीयरिंग फेल होने या शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला हो सकता है।" घटना की जांच जारी होने के कारण और जानकारी का इंतजार है।

Web Title: Madhya Pradesh Car breaks railing and falls into canal in Narmadapuram 3 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे