लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह बने मंत्री, देखें पूरी 28 मंत्रियों की लिस्ट

By धीरज पाल | Updated: December 25, 2018 16:47 IST

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के गठन में सभी नेताओं, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को संतुलित करने में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को चार दिन लग गए।

Open in App

मध्यप्रदेश के राजभवन में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश राजभवन किया जा रहा है। इस मंत्रिमंडल में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ सीट) एवं मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिवंगत नेता सुभाष यादव के छोटे बेटे सचिन यादव (कसरावद सीट) को भी जगह मिली है। दोनों कांग्रेस के युवा चेहरे हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। सभी विधायकों ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली और सभी कैबिनेट मंत्री हैं।

कमलनाथ के 28 मंत्रियों ने ली शपथ। 

-  दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने मंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण की। ये  राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। - महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंत्री पद की शपथ ली। - जीतू पटवारी ने मंत्री पद की शपथ ली। - पीसी शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। 

दो महिला विधायकों को किया गया मंत्रिमंडल में शामिल 

प्रदेश में पिछले 15 साल बाद मुस्लिम समुदाय को आरिफ अकील (भोपाल उत्तर सीट) के रूप में मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जिन दो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें विजयलक्ष्मी साधौ (महेश्वर विधानसभा सीट) एवं इमरती देवी (डबरा विधानसभा सीट) शामिल हैं।

वहीं, कमलनाथ ने वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी बनकर चुनाव लड़ा था। जायसवाल को छोड़कर मंत्रिमंडल में शामिल सभी विधायक कांग्रेसी हैं।

22 विधायक पहली बार मंत्री बने

जिन 28 मंत्रियों ने आज शपथ ली है, उनमें से छह विधायक पहले भी मध्य प्रदेश विधानसभा में मंत्री रह चुके हैं, जबकि 22 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।  पूर्व में मंत्री रह चुके जिन विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली, उनमें डॉ. गोविन्द सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ एवं हुकुम सिंह कराड़ा शामिल हैं। वर्ष 1993 से 2003 के बीच वाली दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में ये सभी मंत्री रह चुके हैं।

वहीं, जो 22 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं, उनमें तुलसी सिलावट, डॉ. प्रभु राम चौधरी, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, गोविन्द सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पानसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी सी शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल एवं तरूण भनोत शामिल हैं।

पहली बार मंत्री बने तुलसी सिलावट एवं डॉ. प्रभु राम चौधरी पूर्व संसदीय सचिव रह चुके हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह