लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election: कांग्रेस की तीसरी सूची, अभिषेख सिंह टिंकू बाना का टिकट रद्द, बदनावर से कमल पटेल नए प्रत्याशी

By भाषा | Updated: October 6, 2020 21:41 IST

कांग्रेस 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसी के साथ कांग्रेस 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाना का टिकट रद्द कर दिया है और उनके स्थान पर बदनावर से कमल पटेल को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी।

भोपालः कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपनी तीसरी सूची में तीन उम्मीदवार घोषित कर दिए।

इसके अलावा, कांग्रेस ने दूसरी सूची में बदनावर सीट से बनाये गये अपने उम्मीदवार अभिषेख सिंह टिंकू बाना का टिकट रद्द कर दिया है और उनके स्थान पर बदनावर से कमल पटेल को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले कांग्रेस 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसी के साथ कांग्रेस 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन तीन उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की। कांग्रेस ने मुरैना सीट से राकेश मवई, मेहगांव से पूर्व विधायक हेमंत कटारे एवं बड़ामलहरा से राम सिया भारती को टिकट दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अब केवल ब्यावरा विधानसभा सीट पर पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाना बाकी है और इस पर उम्मीदवार घोषित किए जाने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में आने से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से रिक्त है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा का विधायक है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इन 28 सीटों में से 18 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावकांग्रेसकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह