लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनाव मतगणना: भाजपा उम्मीदवार सभी सीटों पर आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:54 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर मध्य प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सभी सीटों पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के रूझान में भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटील अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरणी से 10,066 मतों के अंतर से आगे हैं।

रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रतिमा बागरी कांग्रेस की उम्मीदवार कल्पना वर्मा से 64 मतों से आगे हैं, पृथ्वीपुर से भाजपा के शिशुपाल यादव 430 मतों से तथा जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत 1956 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से आगे हैं।

शनिवार को हुए मतदान में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 प्रतिशत तथा तीन विधानसभा सीटों पर औसत 65.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जोबट में 53.30 प्रतिशत, पृथ्वीपुर में 78.14 तथा रैगांव विधानसभा सीटों पर 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

जोबट में सुलोचना रावत कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल के खिलाफ भाजपा की ओर से उम्मीदवार हैं। यह सीट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण खाली हुई थी। पूर्व विधायक रावत हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। वह 1998 और 2008 में जोबट से कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं।

रैगांव सीट से भाजपा ने जुगल किशोर बागरी की बहू प्रतिमा बागरी को प्रत्याशी बनाया है। जुगल किशोर बागरी की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराया गया था। उनका सामना कांग्रेस की कल्पना वर्मा से हो रहा है। वर्मा को 2018 में जुगल किशोर बागरी ने हराया था।

पृथ्वीपुर में भाजपा ने कांग्रेस के नितेंद्र राठौर के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिशुपाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। नितेंद्र राठौर के पिता पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे