मध्य प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, कोलारस में 59 प्रतिशत, मुंगावली में 69 प्रतिशत मतदान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 19:04 IST2018-02-24T19:04:49+5:302018-02-24T19:04:49+5:30

मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोद गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला।

madhya pradesh bypoll election close, 59 percent voting in kolaras and 69 % voting I'm mungawali | मध्य प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, कोलारस में 59 प्रतिशत, मुंगावली में 69 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, कोलारस में 59 प्रतिशत, मुंगावली में 69 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। दोपहर के तीन बजे तक कोलारस में 58़ 90 प्रतिशत और मुंगावली में 69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान को लेकर मतदाताओं में बड़ा उत्साह रहा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात थे। वहीं कुछ स्थानों से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबरें मिली थी।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मतदान में सुबह से ही काफी तेजी रही। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थी। सुबह 10 बजे तक कोलारस में 16 और मुंगावली में 17 प्रतिशत मतदान हुआ था, 11.30 बजे तक मतदान बढ़कर 25 और 30 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक कोलारस में 44 और मुंगावली में 47 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। साथ ही कोलारस में 15 और मुंगावली में 17 वीवीपैट मशीनों को बदलना पड़ा है।

मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोद गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। इसी तरह मतदान केंद्र संख्या 56 में भी विवाद की खबर है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर रिशेश्वर सिंह को पदस्थ किया गया है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की थी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आज सार्वजनिक अवकाश है।

Web Title: madhya pradesh bypoll election close, 59 percent voting in kolaras and 69 % voting I'm mungawali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे