लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणामः कांग्रेस ने मुंगावली में मारी बाजी, कोलारास में भी BJP पर हार का खतरा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 28, 2018 19:40 IST

इस साल होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए यह उपचुनाव सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। इनमें सत्ताधारी बीजेपी को झटका लगा है।

Open in App

भोपाल, 28 फरवरी: मध्य प्रदेश में हुए दो विधानसभा सीटों मुंगावली सीट को कांग्रेस ने जीत लिया है। मुंगावली सीट पर चली 19 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने 2124 वोट जीत दर्ज की। मुंगावली से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के भाई साहब राव देशराज सिंह यादव को हराया। ब्रजेन्द्र को कुल 70808 वोट मिले, वहीं भाई साहब को 68684 वोट मिले।

 

कोलारस में 15वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के महेंन्द्र रामसिंह यादव खाटोरा को 55180 वोट मिले, जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन पट्टेवाले को 52037 वोट मिले हैं। यहां अभी मतगणना जारी है। 

इससे पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव नतीजों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। मतगणना के पहले दौर से ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 10वें दौर की मतगणना में दोनों स्थानों पर कांग्रेस आगे चल रही थी। तब कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को 37,370 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को 33,945 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः इसे भी पढ़ेंः ओडिशा उपचुनाव नतीजेः बीजेपुर सीट से बीजेडी की बड़ी जीत, रीता साहू ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया

10वें राउंड तक मुंगावली तक कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 37,708 वोट जबकि बीजेपी की बाई साहब को 34,106 वोट मिले हैं। 

क्यों हुए ये मध्य प्रदेश के ये दो उपचुनाव

दोनों विधानसभाओं पर कांग्रेस विधायकों के निधन के चलते ये उपचुनाव कराए गए थे। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी सीट बचाई है। लेकिन इसी साल  होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की नजर इन सीटों पर थी। लेकिन बीजेपी ऐसा करने में सफल नहीं हुई।

मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए शनिवार को भारी मतदान दर्ज किया गया था। कोलारस में 72.82 प्रतिशत और मुंगावली में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दोनों विधानसभा क्षेत्रों का औसत मतदान 75 फीसदी रहा है। मतदान के दौरान कई स्थानों पर विवाद भी हुआ, साथ ही वीवीपीएटी तथा ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली थी। मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को चुनाव आयोग ने हटाने के आदेश दिए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव