मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणामः कांग्रेस ने मुंगावली में मारी बाजी, कोलारास में भी BJP पर हार का खतरा
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 28, 2018 19:40 IST2018-02-28T19:40:32+5:302018-02-28T19:40:32+5:30
इस साल होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए यह उपचुनाव सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। इनमें सत्ताधारी बीजेपी को झटका लगा है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणामः कांग्रेस ने मुंगावली में मारी बाजी, कोलारास में भी BJP पर हार का खतरा
भोपाल, 28 फरवरी: मध्य प्रदेश में हुए दो विधानसभा सीटों मुंगावली सीट को कांग्रेस ने जीत लिया है। मुंगावली सीट पर चली 19 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने 2124 वोट जीत दर्ज की। मुंगावली से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के भाई साहब राव देशराज सिंह यादव को हराया। ब्रजेन्द्र को कुल 70808 वोट मिले, वहीं भाई साहब को 68684 वोट मिले।
Bhopal: Congress workers celebrate party's win in #Mungaoli and lead in #Kolaras. #MadhyaPradeshByPollspic.twitter.com/jIY6xDHV5C
— ANI (@ANI) February 28, 2018
कोलारस में 15वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के महेंन्द्र रामसिंह यादव खाटोरा को 55180 वोट मिले, जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन पट्टेवाले को 52037 वोट मिले हैं। यहां अभी मतगणना जारी है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव नतीजों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। मतगणना के पहले दौर से ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 10वें दौर की मतगणना में दोनों स्थानों पर कांग्रेस आगे चल रही थी। तब कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को 37,370 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को 33,945 वोट मिले हैं।
10वें राउंड तक मुंगावली तक कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 37,708 वोट जबकि बीजेपी की बाई साहब को 34,106 वोट मिले हैं।
क्यों हुए ये मध्य प्रदेश के ये दो उपचुनाव
दोनों विधानसभाओं पर कांग्रेस विधायकों के निधन के चलते ये उपचुनाव कराए गए थे। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी सीट बचाई है। लेकिन इसी साल
होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की नजर इन सीटों पर थी। लेकिन बीजेपी ऐसा करने में सफल नहीं हुई।
मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए शनिवार को भारी मतदान दर्ज किया गया था। कोलारस में 72.82 प्रतिशत और मुंगावली में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दोनों विधानसभा क्षेत्रों का औसत मतदान 75 फीसदी रहा है। मतदान के दौरान कई स्थानों पर विवाद भी हुआ, साथ ही वीवीपीएटी तथा ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली थी। मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को चुनाव आयोग ने हटाने के आदेश दिए।