लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में उतरेंगे मित्र सचिन पायलट, दो दिन करेंगे सभा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 24, 2020 21:21 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्य प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कांग्रेस पक्ष के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कांग्रेस की बैठकें लेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देवह 27 और 28 नवंबर को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभायें लेंगे.करेरा विधानसभा के नरवर में कार्यकर्ता बैठक लेंगे. वे दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी के ही सतनबाड़ा में कार्यकर्ता बैठक लेंगे.पायलट दोपहर 2.35 बजे जौरा, अपरान्ह 4 बजे सुमावली जिला मुरैना मुरैना में कार्यकर्ता बैठक लेंगे.

भोपालः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ चंबल और ग्वालियर संभाग में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए उनके पुराने मित्र सचिन पायलट को मैदान में उतार रही है. वह 27 और 28 नवंबर को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभायें लेंगे.

प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जारी बयान के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्य प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कांग्रेस पक्ष के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कांग्रेस की बैठकें लेंगे.

कांग्रेस के द्वारा जारी विवरण के अनुसार पायलट अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार 27 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे ग्वालियर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में कार्यकर्ता बैठक लेंगे. वे दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी के ही सतनबाड़ा में कार्यकर्ता बैठक लेंगे.

पायलट दोपहर 2.35 बजे जौरा, अपरान्ह 4 बजे सुमावली जिला मुरैना मुरैना में कार्यकर्ता बैठक लेंगे. वे सायं 5.30 बजे ग्वालियर पहुचेंगे और वहां पर सायं 7 बजे ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकतार्ओं की बैठकें लेंगे. उनका रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा.

पायलट 28 अक्टूबर को हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र के नूराबाद में दोपहर 12.50 बजे दिमनी विधानसभा की मनबसई में कार्यकर्ता बैठक लेंगे. दोपहर 2.20 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में और अपरान्ह 3.45 बजे गोहद में कांग्रेस प्रत्शायी के पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ता बैठक लेंगे.

कांग्रेस के द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पायलट सायं 4.50 बजे गोहद से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 5.10 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां पर सायं 6 बजे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियासचिन पायलटकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों