लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: सपा प्रत्याशी को मानते दिग्विजय सिंह का आडियो वायरल, रोशन मिर्जा ने कहा-10 लाख की पेशकश

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 29, 2020 19:16 IST

दिग्विजय सिंह के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सपा प्रत्याशी को बैठाए जाने की कोशिशों का यह आडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि जो हम पर आरोप लगाते हैं, उन पर ही आरोप साबित हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रत्याशी रोशन मिर्जा का आरोप है उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बैठ जाने के लिए 10 लाख रुपए की पेशकश की गई.कांग्रेस के पक्ष में बैठ जाने के लिए पैसे का अफर दिया जा रहा है. अब यह साफ हो गया है कि खरीद फरोख्त कौन करता है.दिग्विजय सिंह को रोशन मिर्जा से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि आपके चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो इस लिए नाम वापस ले लिजिए.

भोपालः पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा ग्वालियर के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सपा प्रत्याशी को बैठाने के प्रयास का एक आडियो इन दिनों मध्य प्रदेश में वायरल हो रहा है. सपा प्रत्याशी रोशन मिर्जा का आरोप है उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बैठ जाने के लिए 10 लाख रुपए की पेशकश की गई.

दिग्विजय सिंह के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सपा प्रत्याशी को बैठाए जाने की कोशिशों का यह आडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि जो हम पर आरोप लगाते हैं, उन पर ही आरोप साबित हो रहे हैं.

दूसरे दलों के प्रत्याशियों को कांग्रेस के पक्ष में बैठ जाने के लिए पैसे का अफर दिया जा रहा है. अब यह साफ हो गया है कि खरीद फरोख्त कौन करता है. वायरल हो रहे आडियो में दिग्विजय सिंह को रोशन मिर्जा से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि आपके चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो इस लिए नाम वापस ले लिजिए.

आडियो में दिग्विजय सिंह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझसे मिल लेना पार्षद का टिकट हम देंगे. इस पर रोशन मिर्जा ने इंकार कर दिया. रोशन मिर्जा ने वायरल हो रहे आडियो को सच बताते हुए कहा कि उनके पास दिग्विजय सिंह का फोन आया था.

इसके बाद उन्हें कांग्रेस की तरफ से 10 लाख रुपए देने की बात हुई. जब मैने लालच नही दिखाया तो दिग्विजय सिंह ने छोटे नेताओं को आगे कर मुझ पर यह आरोप लगाने प्रारंभ करवाया दिए कि मैं भाजपा की मद्द करने के लिए यह चुनाव लड़ रहा हूं.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशभोपालसमाजवादी पार्टीकांग्रेसदिग्विजय सिंहकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह