लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: सीएम शिवराज का दर्द, कहा-कांग्रेस मुझे एक्टर, नंगा भूखा कहते हैं, कभी कहते हैं लेट जाता हूं

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 14, 2020 18:56 IST

मध्य प्रदेश उपचुनावः पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस नेता कभी मुझे एक्टर कहते हैं, कभी मुझे नंगा भूखा कहते हैं, कभी कहते हैं लेट जाता हूं. अब मैं क्या करूं. येसे आरोप कांग्रेस की घटिया मानसिकता को बताते  हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा उन पर लगातार लगाए जा रहे.उपचुनाव वाले 33 जिलों में 107 ग्रामीण पेयजल कार्यों का भूमिपूजन वीडियो कांफ्रेंसिंग करने के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही.चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता मुझे कभी नंगा भूखा कहती है फिर हिसाब लगाते है कि मेरे पास क्या क्या है.

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा उन पर लगातार लगाए जा रहे. आरोपों को लेकर दर्द और दुख जताते हुए जमकर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस नेता कभी मुझे एक्टर कहते हैं, कभी मुझे नंगा भूखा कहते हैं, कभी कहते हैं लेट जाता हूं. अब मैं क्या करूं. येसे आरोप कांग्रेस की घटिया मानसिकता को बताते  हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज राजधानी के मिंटो हाल में  गैर उपचुनाव वाले 33 जिलों में 107 ग्रामीण पेयजल कार्यों का भूमिपूजन वीडियो कांफ्रेंसिंग करने के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही.

चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता मुझे कभी नंगा भूखा कहती है फिर हिसाब लगाते है कि मेरे पास क्या क्या है. कभी कहते हैं, कि मैं तो कभी कहते हैं जेब में नारियल लेकर घूमता है. कभी कहते है लेट जाता है. इस तरह के व्यक्तिगत आरोप लगाना ठीक नही.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे 5 बार के सांसद और 5 बार के विधायक हैं.  इसके साथ ही चौथी बार  प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, इसके बावजूद उनकी तुलना फिल्म अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान से की जा रही है. यह भाषा शैली ठीक नहीं है. राजनीति में इस तरह के व्यक्तिगत आरोपों से बचा जाना चाहिए. यह ठीक नहीं है.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह