लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: भाजपा के डिजिटल रथों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा-राज्य में बहन-बेटियां असुरक्षित

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 13, 2020 20:57 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि इस कोरोना महामारी में जहां हर वर्ग परेशान है, कर्मचारियों को एरियर नहीं मिल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा लाखों खर्च कर हाईटेक चुनावी डिजिटल रथ तैयार कर उसे निकाल रही है, बड़ा ही शर्मनाक है.शिवराज है तो विश्वास है, यह पूरी तरह से गलत है, जबकि होना यह चाहिये कि, शिवराज है तो अविश्वास है. भाजपा नेताओं को इसीलिए तो भाजपा की मंत्री इमरती देवी कहती है कि शिवराज मेरे क्षेत्र में झूठे नारियल मत छोड़ना.

भोपालः भाजपा के द्वारा उपचुनाव में प्रचार के लिए डिजिटल रथों को भेजे जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. मध्य प्रदेशकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि इस कोरोना महामारी में जहां हर वर्ग परेशान है, कर्मचारियों को एरियर नहीं मिल रहा है.

उनका डीए रोक दिया गया है, उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है, हर वर्ग आंदोलनरत है, गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है, प्रदेश में लौटा मजदूर रोजगार को लेकर भटक रहा है, ऐसे संकट काल में भी भाजपा लाखों खर्च कर हाईटेक चुनावी डिजिटल रथ तैयार कर उसे निकाल रही है, बड़ा ही शर्मनाक है.

सलूजा ने बताया कि इस रथ पर नारा लिखा गया है. शिवराज है तो विश्वास है, यह पूरी तरह से गलत है, जबकि होना यह चाहिये कि, शिवराज है तो अविश्वास है. आज के समय में ना प्रदेश की जनता को शिवराज नाम पर विश्वास है, ना खुद भाजपा नेताओं को इसीलिए तो भाजपा की मंत्री इमरती देवी कहती है कि शिवराज मेरे क्षेत्र में झूठे नारियल मत छोड़ना.

सलूजा ने कहा कि इन डिजिटल रथों पर नारे तो यह होना चाहिये कि शिवराज है तो अविश्वास है. शिवराज है तो झूठी घोषणाएं है. शिवराज है तो कलाकारी व झूठ का खेल है. शिवराज है तो झूठे चुनावी नारियल फोड़े जायेंगे. शिवराज है तो किसान परेशान है.शिवराज है तो बहन-बेटियाँ असुरक्षित है.

शिवराज से तो किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा. शिवराज है तो प्रदेश में माफिया राज है. शिवराज है तो प्रदेश में मिलावटखोरी है. शिवराज है तो सत्ता व कुर्सी की तड़प है. शिवराज है तो प्रदेश में निवेश नहीं. शिवराज है तो प्रदेश में निवेशको को विश्वास नहीं. शिवराज है तो युवाओं को रोजगार नहीं.

शिवराज है तो प्रदेश में जंगलराज है. शिवराज है तो सौदेबाजी की सरकार है. शिवराज है तो झूठे निवेश के दावे हैं. शिवराज है तो झूठी इन्वेस्टर्स समीट है. शिवराज है तो प्रदेश से उद्योगों का पलायन है. शिवराज है तो भारी भरकम बिजली बिलों की भरमार है. शिवराज है तो प्रदेश में कुपोषण चरम पर है. शिवराज है तो प्रदेश शिशु मृत्यु दर में शीर्ष पर है. शिवराज है तो किसान रोज आत्महत्या कर रहा है.

शिवराज है तो भ्रष्टाचार चरम पर है. शिवराज है तो फजीर्वाड़ा है. शिवराज है तो रोज घोटाले हैं. शिवराज है तो बेरोजगारी चरम पर है. शिवराज है तो गौवंश सड़कों पर है. शिवराज है तो लच्छेदार भाषण है. शिवराज है तो प्रदेश का नागरिक कर्ज़दार है. शिवराज है तो प्रदेश में विज्ञापन की सरकार है.शिवराज है तो हर वर्ग परेशान है. इस तरह के नारे डिजिटल रथों पर लिखे जाने चाहिए क्योंकि शिवराज के प्रति प्रदेश की जनता की यही सोच है.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह