लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: 28 सीट पर चुनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उमा भारती का नाम, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2020 19:11 IST

मध्य प्रदेश उपचुनावः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रहलाद पटेल एवं फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का नाम भी शामिल है। वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी हैं।हमारे सभी 30 स्टार प्रचार अपने दम पर ही इस उपचुनाव में कांग्रेस का सामना करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

भाजपा ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की यह सूची जारी की। इसमें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद पटेल एवं फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का नाम भी शामिल है। सूची में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी हैं।

सूची आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता के. के. मिश्रा ने सवाल किया है कि भाजपा ने भोपाल से अपनी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को क्यों स्टार प्रचारक नहीं है, जबकि उसने 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रभारी सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाया है। हालांकि, मिश्रा के सवाल पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में यह मायने नहीं रखता है, क्योंकि हमारे सभी 30 स्टार प्रचार अपने दम पर ही इस उपचुनाव में कांग्रेस का सामना करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं।

भाजपा - जजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश के लोग दुखी : चौटाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बुधवार को प्रदेश की भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि राज्य के लोग मौजूदा सरकार से दुखी हैं और अगले महीने होने वाले बरोदा विधानसभा उप चुनाव में इस सरकार का भाग्य तय हो जायेगा। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी, जननायक जनता पार्टी के साथ मिल कर गठबंधन की सरकार चला रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई वाली इंडियन नेशनल लोकदल से टूट कर जजपा का गठन हुआ है । चौटाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''समाज का हर वर्ग, चाहे वह किसान हो, व्यापारी हो या कर्मचारी हो, सभी इस सरकार की अराजकता से दुखी हैं।

उन्होंने दावा किया कि उप चुनाव का परिणाम आते ही भाजपा—जजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जायेगी। वरिष्ठ नेता ने कहा कि उप चुनाव इस सरकार का भाग्य तय करेगा। इस सीट का परिणाम राज्य को मध्यावधि चुनाव के पथ पर ले जा सकता है। उन्होंने नयी कृषि नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि उनकी पार्टी 20 नवंबर को कुरुक्षेत्र में किसान बचाओ रैली आयोजित करेगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह