लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनाव : दमोह विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:37 IST

Open in App

दमोह (मप्र), 17 अप्रैल मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तहत शनिवार सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दमोह जिले के निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने बताया, ‘’11 बजे सुबह तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का पालन सुनि‍श्चित किया जा रहा है।

मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाता लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे।

राठी ने बताया कि मतदान शाम सात बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सीट पर कुल 2.39 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.24 लाख पुरुष, 1.15 लाख महिलाएं एवं आठ थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 359 केन्द्र बनाये गये हैं।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इससे यह सीट खाली हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग