मध्य प्रदेश : नदी पार करते समय पुलिया पर फंसी बस, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:27 IST2021-07-25T14:27:42+5:302021-07-25T14:27:42+5:30

मध्य प्रदेश : नदी पार करते समय पुलिया पर फंसी बस, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
श्योपुर (मध्य प्रदेश), 25 जुलाई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में नदी पार करते समय एक बस फिसलकर पुलिया के नीचे अटक गयी। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी 50 यात्रियों बचा लिया।
यह घटना श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बरगवां गांव में मीठी नदी के ऊपर बनी पुलिया पर शनिवार शाम को हुई।
बरगवां पुलिस थाना प्रभारी ममता गुर्जर ने रविवार को ‘भाषा’ को बताया कि मीठी नदी पर बने पुल को शनिवार शाम पार करते समय बस गड्ढे में फंस गई और नदी में तेज बहाव के कारण बस के पीछे का टायर खिसकते-खिसकते पुलिया से नीचे चला गया। घटना के बाद आसपास के लोग यात्रियों को बचाने के लिए आए।
उन्होंने कहा कि इसी बीच, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को नदी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गुर्जर ने बताया, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।