लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश बस हादसा : चार और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हुई

By भाषा | Updated: February 17, 2021 13:46 IST

Open in App

भोपाल/सीधी (मप्र), 17 फरवरी मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुए बस हादसे के एक दिन बाद बुधवार सुबह छह माह की एक बच्ची सहित चार और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के नहर में गिर जाने के हादसे में मंगलवार रात तक 21 महिलाओं सहित 47 लोगों के शव बरामद कर लिए गये थे।

सीधी के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ मंगलवार देर रात को बंद किया गया बचाव अभियान बुधवार सुबह फिर शुरू किया गया और हमने चार और शव इस नहर से बरामद किये हैं। यह नहर बाणसागर बांध परियोजना का एक हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि तीन और लोगों के लापता होने की आशंका है और उन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

इसी बीच, रामपुर नैकिन पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि हादसे के बाद ये चारों लोग नहर की तेज धारा में बह गये थे। इनमें से तीन शव दुर्घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर रीवा जिले के गोविन्दगढ़ पुलिस थाना इलाके से नहर के एक हिस्से में मिले, जबकि एक शव घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर सीधी जिले में ही नहर में मिला।’’

उन्होंने कहा कि इन चार शवों में एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज (बुधवार) सीधी जा रहा हूं। ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसे समय मैं बैठा नहीं रह सकता। मैं उन परिवारों से भेंट करूंगा और जानकारियां लूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जो बेटे-बेटी, भाई-बहन चले गये हैं उन्हें हम वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन परिवारों की जिंदगी कैसे आसान बने, इसकी कोशिश करेंगे।’’

चौहान ने कहा, ‘‘इस घटना के मूल में भी मैं जाने की कोशिश करूंगा। अभी तो मैं वहां जाकर परिस्थितियां देखूंगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं पांच जिलों के स्थानीय प्रशासन के करीब 600 कर्मचारी मंगलवार सुबह से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

यह हादसा सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसे के वक्त बस सीधी से सतना जा रही थी और नहर में करीब 25 फुट गहरा पानी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos