लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बुरहानपुर में हेडफोन लगा ट्रेन की पटरी पर चल रहे थे दो युवक, 50-60 टुकड़ों में बिखरा शव

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 21, 2020 19:19 IST

बिरोदा गांव के रहने वाले इरफान (19) और कलीम (16) ट्रैक के रास्ते बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों  के कानों में हेडफोन लगा हुआ था। पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। कई बार हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

Open in App
ठळक मुद्देलोको पायलट ने अफसरों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवको के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए।

इंदौरः रेलवे ट्रैक पर हेडफोन कान में लगाकर घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों युवकों की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। उनका शरीर कई हिस्सों में बंट गया। घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की है। 

शुक्रवार शाम  को बिरोदा गांव के रहने वाले इरफान (19) और कलीम (16) ट्रैक के रास्ते बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों  के कानों में हेडफोन लगा हुआ था। पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। कई बार हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

लालबाग स्टेशन पर लोको पायलट ने अफसरों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। शरीर के बाकी हिस्सों के चिथड़े उड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवको के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए।

युवक को समझाने जाना महंगा पड़ा

एक पिता को अपनी बेटी को चांटा मारने वाले युवक को समझाने जाना महंगा पड़ा। युवक और उसके साथी ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात अन्नपूर्णा थाने के सिद्धार्थ नगर की है। पुलिस के अनुसार देर रात 35 साल के प्रकाश पिता देवीलाल की बेटी को रामदास ने किसी बात पर  चांटा मार दिया था। इसी का विरोध दर्ज करवाने पिता रात में उनके घर पर गए थे।

बताया जा रहा है कि मल्टी में सीढ़ियों को लेकर दोनों परिवार में लंबे समय से बहस चल रही थी।  पिता रात में जब काम से लौटे, तो बेटी ने उन्हें पूरी बात बता दी। गुस्साए पिता बात करने युवक के घर पहुंच गए। यहां पर बहस इतनी बढ़ गई कि रामदास ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर प्रकाश को पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद रामदास दौड़कर घर से चाकू ले आया और प्रकाश को मार दिया। हमले के बाद वे भाग निकले, बेटा हरीश पिता को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?