शख्स ने पत्नी को गिफ्ट किया ताजमहल जैसा घर, तीन साल में बनकर तैयार हुआ आलीशान मकान

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2021 08:02 IST2021-11-22T08:02:30+5:302021-11-22T08:02:30+5:30

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने ताजमहल जैसा दिखने वाला एक घर बनाया है। इस घर को तैयार करने में तीन साल लग गए।

Madhya Pradesh Burhanpur man gifts Taj Mahal like replica home to wife | शख्स ने पत्नी को गिफ्ट किया ताजमहल जैसा घर, तीन साल में बनकर तैयार हुआ आलीशान मकान

शख्स ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल जैसा घर

Highlightsमध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शख्स ने आगरा के मशहूर ताजमहल जैसा घर बनवाया है।इस घर को तैयार करने में तीन साल लग गए, इमारत देखने में हूबहू ताजमहल जैसी है।मकान में एक बड़ा हॉल, चार बेडरूम सहित लाइब्रेरी और एक ध्यान कक्ष भी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने आगरा के मशहूर ताजमहल की प्रतिकृति को आलीशान घर के तौर पर बनाकर पत्नी को गिफ्ट दिया है। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी के लिए प्यार के प्रतीक के रूप में ताजमहल बनवाया था। यह इमारत भी देखने में हूबहू वैसी ही लग रही है।

इंडिया टु़डे की रिपोर्ट के अनुसार इस कमरे में चार बेडरूम हैं। दरअसल बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चोकसे हमेशा सोचते रहते थे कि उनके शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया, क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत उसी शहर में हुई थी। ये भी कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण पहले ताप्ती नदी के किनारे होना था लेकिन बाद में इसे आगरा में बनाया गया।

ताजमहल की नकल के तौर पर इस मकान को बनाने वाले इंजीनियर ने कहा कि इसे बनाने में कई चुनौतियां थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने असली ताजमहल का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने घर के अंदर नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के इस क्षेत्र के कारीगरों से मदद भी मांगी।

घर का गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है। इसमें ताजमहल जैसे मीनार की हूबहू नकल है। घर का फर्श राजस्थान के 'मकराना' से बनाया गया है। वहीं, फर्नीचर मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।

मकान में एक बड़ा हॉल, नीचे 2 बेडरूम और ऊपर 2 बेडरूम हैं। इसके अलावा एक लाइब्रेरी और एक ध्यान कक्ष भी मकान में बनाया गया है। इतना ही नहीं घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लाइटिंग इस तरह से की जाती है कि यह घर असली ताजमहल की तरह ही अंधेरे में चमकता रहे।

गौरतलब है कि बुलंदशहर के एक शख्स ने भी कुछ साल पहले अपनी पत्नी की याद में ताजमहल की नकल बनाने का प्रयास किया था। 

Web Title: Madhya Pradesh Burhanpur man gifts Taj Mahal like replica home to wife

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे