लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : बार बार ससुराल आने पर साले ने जीजा को पीट पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:22 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), तीन नवंबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बहन और जीजा के बार-बार घर आने से नाराज 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने जीजा की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करते समय व्यक्ति की मां भी घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि घटना सोमवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बिछुआ गांव में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी दीपक कुमरे को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के हीरावाड़ी गांव के रहने वाले विनोद पंद्राम (32) की शादी आरोपी दीपक की बहन से हुई थी। दीपक अपने माता-पिता के साथ बैतूल जिले के बिछुआ गांव में रहता है और जीजा से बार-बार उसके घर आने को लेकर आपत्ति जता चुका था।

उन्होंने कहा कि विनोद अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले फिर अपने ससुराल आया। आरोपी और विनोद के बीच सोमवार को इस मुद्दे पर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा विनोद को लकड़ी के डंडे से पीट पीट कर मार डाला। इस दौरान दीपक की 65 वर्षीय मां ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह भी घायल हो गईं।

लाटा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव परिवार को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos