लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : नशेड़ी पिता से परेशान बालक और उसकी बहन को देख-भाल के लिए बुआ को सौंपा गया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:22 IST

Open in App

इंदौर, 25 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इंदौर में अपने नशेड़ी पिता के बुरे बर्ताव से परेशान आठ साल के बालक और उसकी 21 वर्षीय बहन को प्रशासन ने सोमवार को उसकी बुआ को अस्थायी रूप से सौंप दिया ताकि दोनों की अच्छी तरह देखभाल हो सके।

महिला और बाल विकास विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि एक स्थानीय अखबार में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने इन भाई-बहन की मर्जी के मुताबिक यह फैसला किया।

उन्होंने बताया, ‘‘सीडब्ल्यूसी को बालक ने बताया कि नशे का आदी उसका पिता कोई काम-धाम नहीं करता और नशे में धुत्त होकर जरा-जरा सी बात पर नाराज होकर उसे बुरी तरह पीटता है। इस कारण बच्चा अपने पिता से बहुत भयभीत रहता है।’’

बुधोलिया ने बताया कि नशेड़ी पिता के बुरे बर्ताव से बालक की 21 वर्षीय बहन भी परेशान है और इन भाई-बहन ने सीडब्ल्यूसी के सामने कहा कि वे अपनी बुआ के साथ रहना चाहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने बालक और युवती के माता-पिता को नोटिस जारी कर मंगलवार को तलब किया है। उन्होंने बताया, ‘‘सीडब्ल्यूसी इन भाई-बहन के साथ बुरे बर्ताव को लेकर दम्पति से सवाल करेगी और इसके बाद उचित कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू