लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : तालाब में नाव पलटी, तीन युवकों के डूबकर मरने की आशंका

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:03 IST

Open in App

बालाघाट (मध्य प्रदेश), 11 नवंबर जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकाड़ी के तालाब में बृहस्पतिवार को एक नाव के पलटने से तीन युवकों के डूबकर मरने की आशंका है। वहीं दो युवक तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

लालबर्रा थाने के प्रभारी सुरेन्द्र गडरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तालाब में नाव के पलटने से अश्विनी ब्रम्हे, दीपांकर बिसेन एवं पंकज पटले की डूबकर मौत होने की आशंका है। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी।

उन्होंने बताया कि तालाब में डूबे इन युवकों के शव खोजने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि, देर शाम होने की वजह से युवकों को तलाशने में दिक्कत हो रही है।

गडरिया ने बताया कि इस हादसे में योगेश एवं कमलेश तैरकर तालाब से बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि लालबर्रा निवासी अश्विनी ब्रम्हे (25) सहित पांचों युवक सोनेवानी टेकाड़ी के जंगल में कार से बाघ देखने निकले थे। बाघ नहीं दिखने पर पांचों वाहन रास्ते में खड़ा कर संभाग के सबसे बड़े तालाब टेकाड़ी घाट पर पहुंचे और वहां पर तालाब किनारे मछुआरों की लकड़ी से बनी नाव बांधी थी, जिसे खोलकर वे सैर करने निकल पड़े।

गडरिया ने बताया कि नाव थोड़ी दूर जाकर पलटने लगी तो दो युवक पानी में कूद गये और अनियंत्रित होकर नाव पलट गई जिससे अन्य तीन युवक तालाब में डूब गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?