मध्य प्रदेश बीजेपीः कौन लेगा विष्णु दत्त शर्मा की जगह?, 2 जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 13:32 IST2025-07-01T12:19:23+5:302025-07-01T13:32:47+5:30

Madhya Pradesh BJP: चुनाव के सिलसिले में वरिष्ठ नेता विवेक नारायण शेजवलकर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Madhya Pradesh BJP Who will replace Vishnu Dutt Sharma New president will be appointed July 2 | मध्य प्रदेश बीजेपीः कौन लेगा विष्णु दत्त शर्मा की जगह?, 2 जुलाई को मिलेगा नया अध्यक्ष

file photo

Highlights2020 से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। परिणाम दो जुलाई को घोषित किया जाएगा।कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

भोपालः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई को आगामी दो जुलाई को नया अध्यक्ष मिल सकता है। इस सिलसिले में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि प्रदेश संगठन पर्व के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसके तहत एक जुलाई को नामांकन भरा जाएगा जबकि परिणाम दो जुलाई को घोषित किया जाएगा। नया अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की जगह लेगा। शर्मा 2020 से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। चुनाव के सिलसिले में वरिष्ठ नेता विवेक नारायण शेजवलकर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र एक जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को ही नामांकन पत्रों की जांच होगी। उन्होंने कहा, 'एक जुलाई को रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी।

आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रातः 11 बजे से दो बजे तक मतदान कराया जाएगा।" शेजवलकर ने कहा कि मतों की गिनती के पश्चात दोपहर दो बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी और इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।

मिजोरम: बेइछुआ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

मिजोरम के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. के. बेइछुआ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। एक भाजपा नेता के अनुसार बेइछुआ ने वनलालहमुआका का स्थान लिया है, जो लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर आसीन थे।

सियाहा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बेइछुआ ने लोगों से विकास के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील की। भाजपा नेता ने बताया कि रविवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी और बेइछुआ को बिना मतदान के सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के मिजोरम प्रभारी दवेश कुमार भी मौजूद रहे। सियाहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने की। वह पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी नियुक्त की गई थीं।

पी वी एन माधव ने आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पदभार औपचारिक रूप से संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है। बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘माधव को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ। पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।

Web Title: Madhya Pradesh BJP Who will replace Vishnu Dutt Sharma New president will be appointed July 2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे