लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: एमपी में सपा का कोई विधायक नहीं, बीजेपी में बसपा, सपा और निर्दलीय सहित तीन विधायक शामिल, भाजपा विधायकों की संख्या 130

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2022 14:32 IST

Madhya Pradesh: बसपा के संजीव सिंह कुशवाह (भिंड से विधायक), समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार शुक्ला (बिजावर सीट से) और निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा (सुसनेर से) भाजपा में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शर्मा ने विधायकों का भाजपा में स्वागत किया। 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 130 हो गई है।मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई विधायक नहीं है।

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में अन्य दलों और निर्दलीय मिलाकर कुल तीन विधायकों के मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद सत्तारूढ़ दल ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रदेश विधानसभा में अपनी संख्या और मजबूत कर ली है।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बसपा के संजीव सिंह कुशवाह (भिंड से विधायक), समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार शुक्ला (बिजावर सीट से) और निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा (सुसनेर से) भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शर्मा ने विधायकों का भाजपा में स्वागत किया।

इन तीन विधायकों के शामिल होने के साथ ही 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 130 हो गई है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के पास 96 विधायक हैं। इसके अलावा बसपा के पास एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। अब, मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई विधायक नहीं है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का कुल वोट मूल्य इन तीन विधायकों के पार्टी में शामिल होने से बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी।

तीन विधायकों को शामिल किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में शर्मा ने कहा कि तीनों विधायकों ने प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान और राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

शर्मा ने कहा कि ये तीनों विधायक बहुत लोकप्रिय हैं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में समर्पण के साथ काम करते हैं। इस मौके पर चौहान ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा को 109 सीटें मिलीं लेकिन यह बहुमत (116 से) कम थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भी ‘‘जादुई आंकड़ा’’ नहीं था।

चौहान ने इस मौके पर खुलासा करते हुए कहा, ‘‘इन दोस्तों ने उस समय भी भाजपा से संपर्क किया था लेकिन मैंने कहा था कि हमारे पास आवश्यक संख्या नहीं है इसलिए हमें सरकार नहीं बनानी चाहिए। वे (जिन्होंने समर्थन की पेशकश की थी) भी निराश थे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक शासन (कांग्रेस के नेतृत्व में) सत्ता में आया, लेकिन यह सिर्फ 15 महीने तक चला। ये तीनों दोस्त विधानसभा और राज्यसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के साथ थे और लगातार भाजपा के संपर्क में थे, लेकिन अब वे हमारे साथ हैं और मैं खुश हूं तथा पार्टी में उनका स्वागत करता हूं।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया