लाइव न्यूज़ :

बैठक के दौरान मोबाइल पर बात कर रहे थे बीजेपी नेता, MP प्रदेशाध्यक्ष ने लगाई जमकर क्लास

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 05:52 IST

मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षों तथा चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों से पिछले माह हुए बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के चुनाव की रिपोर्ट जानने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक बुलाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह मंगलवार (15 अक्टूबर) उस वक्त पदाधिकारियों पर नाराज हो गए, जब प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान कुछ पदाधिकारी मोबाइल पर मशकूल नजर आए. इस पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी संगठन की बैठकों को हल्के में न लिया करें.

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह मंगलवार (15 अक्टूबर) उस वक्त पदाधिकारियों पर नाराज हो गए, जब प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान कुछ पदाधिकारी मोबाइल पर मशकूल नजर आए. इस पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी संगठन की बैठकों को हल्के में न लिया करें.

दरअसल मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षों तथा चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों से पिछले माह हुए बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के चुनाव की रिपोर्ट जानने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक बुलाई थी. बैठक में मंडल चुनाव की प्रक्रिया के बारे में भी इन पदाधिकारियों को संगठन की ओर से जानकारी दी गई. 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इन नेताओं से चुनावी कार्यवाही की जानकारी ली. बैठक शुरु होने पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह संबोधन दे रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ पदाधिकारी मोबाइल पर और कुछ आपस में बात करने में व्यस्त हैं. इस पर वे नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठकों को हल्के में न लें, किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी. पार्टी कार्यक्रमों पर गंभीरता से अमल सबकी जिम्मेदारी है.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश भाजपा के मंडल चुनाव कराए जाने के लिए की गई समीक्षा के बाद आज प्रदेश भाजपा ने मंडल चुनाव की तैयारी और बूथ चुनाव की समीक्षा बैठक बुलाई थी. बैठक में बताया गया कि झाबुआ के 17 मंडलों में बूथ चुनाव का काम भी 21 अक्तूबर के बाद कराया जाना है. साथ ही बाकी सभी मंडलों का चुनाव दीपावली के बाद दो दिनों में कराया जाना है। 

चुनाव अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और सह चुनाव अधिकारी विजेश लुनावत ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि हर मंडल में एक-एक पर्यवेक्षक तैनात होंगे जो सभी विधायकों और सांसद से चर्चा आम सहमति से मंडल अध्यक्ष और मंडल समिति बनाएंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया