लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- जो पैसे देकर पत्थर फिकवाते थे, उन्हें ऐसा ही लगेगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2019 19:18 IST

गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान पैसे देकर कश्मीरी लोगों से मिल रहे थे.

Open in App

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जो पैसे देकर पत्थर फिकवाते थे, वो अब पैसे लेकर विजुअल बनवाने की बात कर रहे हैं. उन्हें अच्छे काम भी बुरे लगेंगे. सिंह ने यह बात गुरुवार (08 अगस्त) प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही.

उन्होंने गुलाम नबी आजाद के पैसे देकर वीडियो बनाने वाले बयान पर कहा कि गुलाम नबी आजाद को सोचना चाहिए कि जो पैसे देकर पत्थर फिकवाते थे, वो अब पैसे लेकर विजुअल बनवाने की बात कह रहे हैं. उन्हें अच्छे काम में भी यही लगेगा. सिंह ने कहा कि कश्मीर को असली आजादी अब मिली है. ये नेता अब 370 की आड़ में राजनीतिक रोटियां नहीं सेक पाएंगे. आजाद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है.

यहां उल्लेखनीय है कि गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान पैसे देकर कश्मीरी लोगों से मिल रहे थे.

जानबूझकर परेशान कर रहे नरोत्तम को

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर ईओ डब्ल्यू के कसते शिकंजे को लेकर सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार कैसी भी जांच करे हमें कोई परेशानी नहीं है. हमने पहले ही कहा है जांच से भाजपा को कोई डर नहीं है. उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को जान बूझकर परेशान किया जा रहा है. भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. नरोत्तम मिश्रा मजबूती से अपने काम में लगे रहेंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल