लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP सांसद ने पूछा सवाल, कहा-बताएं उन्हें आतंक के विरूद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका था ?

By संजय परोहा | Updated: March 3, 2019 10:30 IST

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इमरान खान की प्रशंसा करके भारतीय सेना के पराक्रम को नीचा दिखाया है। यह वही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी सबूत मांगे थे।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस के और विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पाक परस्त बताया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर भारत द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे है और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की है। श्री राकेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इस देश की राजनीति में धीरे-धीरे काले धब्बे बनते जा रहे है। उनके लिए पाकिस्तान के प्रति प्रेम और पाकिस्तान में वोटों की फसल देखना आम बात हो गयी है। ऐसे करते-करते अब वे सेना के मनोबल को तोड़ने और सैनिकों का अपमान करने का दुस्साहस भी करने लगे है।

दिग्विजय सिंह ने आज इमरान खान की प्रशंसा करके भारतीय सेना के पराक्रम को नीचा दिखाया है। यह वही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी सबूत मांगे थे। लेकिन बाद में जब सबूत दे दिए गए तो यह सब कायरों की भांति अपनी गर्दन झुकाकर बैठे रहे। दरअसल देश के लोगों को पराभव का इतिहास पढ़ाते-पढ़ाते कांग्रेस यह मान बैठी है कि भारत माता की कोख से शूरवीर जन्म ही नहीं लेते।

दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को अपने कृत्य पर सैनिकों से माफी मांगना चाहिए और देश के नाम पर घिनौनी राजनीति करने से बाज आना चाहिए। क्या दिग्विजय सिंह के पास इस बात का कोई जवाब है कि 26/11 के हमले के बाद तत्कालीन सरकार को आतंकवाद के विरूद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका। क्या दिग्विजय सिंह यह बता सकते है कि सरबजीत सिंह को भारत जिंदा क्यों नहीं लाया जा सका ?

क्या दिग्विजय सिंह यह बता सकते है कि ओसामा बिन लादेन से उनकी क्या हमदर्दी है ? क्या दिग्विजय सिंह के पास इस बात का जवाब है कि उन्होंने बटला हाउस एकाउंटर में शहादत का अपमान क्यों किया ?

क्या दिग्विजय सिंह के पास बताने के लिए कोई कारण है कि उन्होंने शहीद हेमंत करकरे की पत्नि को भावनात्मक कष्ट देने का प्रयास क्यों किया ? आज दिग्विजय सिंह ने फिर से इमरान खान की तारीफ करके अपने असली चरित्र को उजागर किया है। उनके इस कथन से देश विरोधी ताकतों को बल मिलेगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहभारतीय वायुसेना स्ट्राइकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां