मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP सांसद ने पूछा सवाल, कहा-बताएं उन्हें आतंक के विरूद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका था ?

By संजय परोहा | Updated: March 3, 2019 10:30 IST2019-03-02T22:20:56+5:302019-03-03T10:30:09+5:30

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इमरान खान की प्रशंसा करके भारतीय सेना के पराक्रम को नीचा दिखाया है। यह वही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी सबूत मांगे थे।

Madhya Pradesh: BJP MP ask Digvijay Singh, who prevented congress from taking action against terror? | मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP सांसद ने पूछा सवाल, कहा-बताएं उन्हें आतंक के विरूद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका था ?

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP सांसद ने पूछा सवाल, कहा-बताएं उन्हें आतंक के विरूद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका था ?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस के और विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पाक परस्त बताया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर भारत द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे है और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की है। 

श्री राकेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इस देश की राजनीति में धीरे-धीरे काले धब्बे बनते जा रहे है। उनके लिए पाकिस्तान के प्रति प्रेम और पाकिस्तान में वोटों की फसल देखना आम बात हो गयी है। ऐसे करते-करते अब वे सेना के मनोबल को तोड़ने और सैनिकों का अपमान करने का दुस्साहस भी करने लगे है।

दिग्विजय सिंह ने आज इमरान खान की प्रशंसा करके भारतीय सेना के पराक्रम को नीचा दिखाया है। यह वही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी सबूत मांगे थे। लेकिन बाद में जब सबूत दे दिए गए तो यह सब कायरों की भांति अपनी गर्दन झुकाकर बैठे रहे। दरअसल देश के लोगों को पराभव का इतिहास पढ़ाते-पढ़ाते कांग्रेस यह मान बैठी है कि भारत माता की कोख से शूरवीर जन्म ही नहीं लेते।

दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को अपने कृत्य पर सैनिकों से माफी मांगना चाहिए और देश के नाम पर घिनौनी राजनीति करने से बाज आना चाहिए। क्या दिग्विजय सिंह के पास इस बात का कोई जवाब है कि 26/11 के हमले के बाद तत्कालीन सरकार को आतंकवाद के विरूद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका। क्या दिग्विजय सिंह यह बता सकते है कि सरबजीत सिंह को भारत जिंदा क्यों नहीं लाया जा सका ?

क्या दिग्विजय सिंह यह बता सकते है कि ओसामा बिन लादेन से उनकी क्या हमदर्दी है ? क्या दिग्विजय सिंह के पास इस बात का जवाब है कि उन्होंने बटला हाउस एकाउंटर में शहादत का अपमान क्यों किया ?

क्या दिग्विजय सिंह के पास बताने के लिए कोई कारण है कि उन्होंने शहीद हेमंत करकरे की पत्नि को भावनात्मक कष्ट देने का प्रयास क्यों किया ? आज दिग्विजय सिंह ने फिर से इमरान खान की तारीफ करके अपने असली चरित्र को उजागर किया है। उनके इस कथन से देश विरोधी ताकतों को बल मिलेगा।

English summary :
Bharatiya Janata Party's MP, Rakesh Singh, has condemned the statement of the Congress leader and former Chief Minister of Madhya Pradesh Digvijaya Singh, in which Digvijaya Singh has once again sought evidence of the air strikes done by India on Terrorist Camps in Pakistan and praised the Prime Minister of Pakistan Imran Khan.


Web Title: Madhya Pradesh: BJP MP ask Digvijay Singh, who prevented congress from taking action against terror?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे