लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे व BJP विधायक आकाश ने निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा, अरेस्ट, FIR दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2019 13:49 IST

इंदौरः नगर निगम बुधवार को गंजी कंपाउंड स्थित एक अति खतरनाक मकान को तोड़ने पहुंची थी। इस दौरान निगम के अधिकारी मौजूद थे। इसी बीच बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय वहां पहुंच गए और निगम की टीम को धमकाने लग गए। देखते ही देखते निगम कर्मचारियों और विधायक के बीच में विवाद बढ़ गया।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैशाल विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 से पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार (26 जून) को क्रिकेट बल्ले से निगम अधिकारी को पीटा। इस दौरान जमकर हंगामा बरपा। वहीं, जिस जिस समय निगम अधिकारी पर आकाश ने बल्ला चलाया उस समय सूबे की पुलिस भी वहां मौजूद थी। 

इंदौर नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकाश विजयवर्गीय के साथ ही 10 अन्य लोगों के FIR दर्ज हुई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 294, 323 506, 147, 148 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

आकाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर आकाश विजयवर्गीय को अफसोस नहीं है। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, हम इस तरह भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करेंगे. 'आवेदन, निवेदन और फिर दना दन' के तहत हम अब कार्रवाई करेंगे।

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि निगम के अधिकारी ने महिलाओं को घसीटकर घरों से बाहर निकाला था। महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था. जब मैं वहां पहुंचा तो लोग गुस्से में थे और अधिकारी को भगा रहे थे। मैं अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहा हूं।

दरअसल, मामला यह है कि नगर निगम बुधवार को गंजी कंपाउंड स्थित एक अति खतरनाक मकान को तोड़ने पहुंची थी। इस दौरान निगम के अधिकारी मौजूद थे। इसी बीच बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय वहां पहुंच गए और निगम की टीम को धमकाने लग गए। देखते ही देखते निगम कर्मचारियों और विधायक के बीच में विवाद बढ़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश विधायक ने पुलिस की मौजूदगी में निगम कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि यहां से 10 मिनट में निकल जाओ वर्ना जो होगा उसके लिए आप लोगों की जिम्मेदारी इसके बाद उनका एकदम पारा चढ़ गया और निगम अधिकारियों पर क्रिकेट का बल्ला लेकर टूट पड़े। देखते ही देखते निगम अधिकारी को बल्ले से पीट दिया और पुलिस बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आकाश का गुस्सा काबू से बाहर था। 

मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थक एमजी रोड थाने पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा बरपाया। वहीं, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी थाने पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्तायों ने थाने के सामने मांग की है कि निगम अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाए। इधर, निगम अधिकारियों के साथ हुई मारपीट को लेकर निगम दफ्तर में भी रोष देखा गया है। कर्मचारियों ने इस मामले के सामने आने के बाद दफ्तर को बंद कर दिया है और विधायक आकाश के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मांग की है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं