लाइव न्यूज़ :

शिवराज कैबिनेट का विस्तार, ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट-गोविंद राजपूत मंत्री बने

By निखिल वर्मा | Updated: April 21, 2020 12:35 IST

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो करीबी तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के आदिवासी चेहरे और पांच बार की विधायक मीना सिंह शिवराज कैबिनेट में शामिल एक मात्र महिला हैंपूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी कमल पटेल को भी मंत्री बनाया गया है.

करीब एक महीने बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट विस्तार कर लिया है। शिवराज कैबिनेट में नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए हैं। राजधानी भोपाल में मंत्रियों को राज्यपाल लालजी टंडन ने शपथ दिलाई।

पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है जिसमें दो ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए तुलसी सिलावट कमलनाथ की सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं जबकि गोविंद सिंह राजपूत परिवहन मंत्री रहे हैं।

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सियासी उठापटक के बाद 23 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शिवराज चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले दिन चौहान ने विपक्ष की अनुपस्थिति में  राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था।

कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार बहुमत से पीछे रह गई थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में भाजपा के 107 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद उसकी संख्या घटकर 92 पर आ गई है। वर्तमान में विधानसभा की 24 सीटें रिक्त हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं