लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक कमल पटेल के पुत्र सुदीप को कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार 

By भाषा | Updated: June 20, 2019 18:07 IST

हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह बिरदे ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेता सुखराम बामने को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सुदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे हरदा विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने एवं अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए अदालत से उसे 28 जून तक हिरासत में भेजने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देबामने ने कहा था कि सुदीप ने 28 अप्रैल को फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी पत्नी को लेकर गलत बात कही थी।बामने ने सबूत के तौर पर पुलिस को इसकी आडियो रिकॉडिंग भी दी थी।

मध्य प्रदेश के हरदा से भाजपा विधायक कमल पटेल के पुत्र सुदीप पटेल (34) को कांग्रेस नेता सुखराम बामने को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह बिरदे ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेता सुखराम बामने को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सुदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे हरदा विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने एवं अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए अदालत से उसे 28 जून तक हिरासत में भेजने की मांग की।

सुदीप पटेल खिरकिया जनपद में उपाध्यक्ष है। हरदा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) महेंद्र कुमार मालवीय ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस नेता सुखराम बामने की शिकायत पर सुदीप पटेल के खिलाफ भादंवि की धारा 506 (धमकाना), 294, 509, 120 और एससी/एसटी एक्ट के तहत इस साल 28 अप्रैल को हरदा थाने में मामला दर्ज किया था।

इस शिकायत में बामने ने कहा था कि सुदीप ने 28 अप्रैल को फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी पत्नी को लेकर गलत बात कही थी। बामने ने सबूत के तौर पर पुलिस को इसकी आडियो रिकॉडिंग भी दी थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सुखराम बामने ने अपने फेसबुक पोस्ट में विधायक कमल पटेल की पत्नी का कर्ज माफ होने की बात लिखी थी, जिससे बाद सुदीप एवं बामने में विवाद हो गया था। बाद में सुदीप ने उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह