लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में बोले बिहार सीएम नितीश कुमार- 'रुपये लगाओ और चुनाव लड़ो'

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 22, 2019 20:16 IST

मध्यप्रदेश में शरद यादव से अलग होने के बाद से जनता दल यू का संगठन जो बिखरा, वह अब तक मजबूत नहीं हुआ है।

Open in App

जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार ने मध्यप्रदेश इकाई को साफ कह दिया कि प्रदेश में अगर चुनाव लड़ना है तो खुद रुपए लगाएं, संगठन के भरोसे न रहें। इसके बाद प्रदेश इकाई ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारने का मन बना लिया है।

मध्यप्रदेश में शरद यादव से अलग होने के बाद से जनता दल यू का संगठन जो बिखरा, वह अब तक मजबूत नहीं हुआ है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में जनता दल यू अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार रहा है।

प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में जब यह मुद्दा उठाया और प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तीन लोकसभा सीटों सीधी, रतलाम और बालाघाट से प्रत्याशी मैदान में उतारने को कहा, तो राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बात को पहले तो गंभीरता से नहीं लिया और साफ कह दिया कि प्रदेश इकाई अगर प्रत्याशी उतारना चाहती है तो अपने दम पर चुनाव लड़े, फंड पार्टी नहीं देगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व के इस रुख को देख पहले तो प्रदेश के पदाधिकारी चिंतित हुए, मगर कार्यकारिणी की बैठक में अन्य पदाधिकारियों से भी चर्चा की तो एक तीन सदस्यीय समिति बना दी, वह समिति अब यह तय करेगी कि प्रदेश में चुनाव लड़ना है या फिर नहीं। हालांकि प्रदेश पदाधिकारिरयों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारें, बल्कि निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करें। नितीश कुमार का संदेश साफ था कि नगरीय निकाय के चुनाव लड़ें और संगठन को मजबूत करें।

टॅग्स :नीतीश कुमारमध्य प्रदेशजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं