लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' पर विवाद, धाार्मिक स्थलों पर हो रही शूटिंग की होगी सरकारी वीडियोग्राफी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 24, 2020 20:43 IST

'ए सूटेबल ब्वॉय' में मंदिर परिसर में फिल्माए गए एक चुंबन के दृश्य पर मप्र के गृहमंत्री ने कहा कि उसमें कुछ भी 'सूटेबल' नहीं लगा मुझे। हमारे मंदिर के अंदर कोई भी चुंबन का दृश्य फिल्माया जाए और पीछे से रामधुन बजाई जाए मैं इसको अच्छा नहीं मानता, इसके लिए अन्य स्थान भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स के दो अफसरों पर FIR दर्ज की गयी.सरकारी वीडियोग्राफी के जरिए अश्लीलता परोसने वालों पर नजर रखेगी.

भोपालः 'ए सूटेबल ब्वॉय'से उठे विवाद के बाद राज्य सरकार ने  धार्मिक स्थलों पर फिल्मों और सीरियल आदि की शूटिंग या फिल्मांकन की रिकार्डिंग कराने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं.

यदि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, अश्लील या आपत्तिजनक  दृश्यों का फिल्मांकन होता है तो निमार्ता निर्देशकों को जिम्मेदार माना जाएगा और कार्रवाई होगी. गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुुए यह जानकारी दी.

आपने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार ने चार हजार बंदियों की पैरोल अवधि को 60 दिवस और बढ़ाने का निर्णय किया है. गृह एवं जेल मंत्री ने बताया कि कल पुलिस भर्ती के लिए इच्छुक बच्चियां उनसे मिली थी.

उन्होंने पुलिस आरक्षक भर्ती में अभ्यार्थी लड़कियों की न्यूनतम हाइट 155 सेंटीमीटर करने की मांग की थी. इसी मांग के आधार पर महिला आरक्षकों की  भर्ती में ऊंचाई की सीमा में संशोधन किया जा रहा है. अब आगामी भर्ती से यह सीमा 155 सेंटीमीटर रहेगी.

आयकर के हवाले से कुछ चैनलों पर कांग्रेस नेतृत्व को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनलाथ के द्वारा कथित रूप से धन पहुंचाने की खबरों पर डा. मिश्रा ने कहा विपक्षी बताएं यह क्या मामला है. आनने कहा कि  अब समझ में आया कि तत्कालीन सरकार पैसे की कमी का राग क्यों अलापती थी और गरीबों के कल्याण का पैसा कहां और कैसे चला गया? हम समस्त एजेंसियों की राय लेंगे और कार्ईवाई करेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां