लाइव न्यूज़ :

मौसम की जानकारी: एमपी में मानसून मेहरबान, भारी वर्षा और बिजली गिरने-चमकने का येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 26, 2020 15:28 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा, सागर, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथ शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में  भारी वर्षा और बिजली चमकने व गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर अच्छी से धीमी बरसात हुई.आगामी 24 घंटों में जबलपुर, सागर, उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में मानूसन पूरी तरह मेहरबान हो चुका है. मानूसन की मेहरबानी से जून माह में ही राज्य के अधिकांश जलाशयों और तालाबों में पर्याप्त पानी भर चुका है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में  भारी वर्षा और बिजली चमकने व गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा, सागर, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथ शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर अच्छी से धीमी बरसात हुई. प्रदेश के कई स्थानों पर इस दौरान तेज हवायें भी चली. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों भोपाल शहर में 34.4, उमरिया में 31.2, सिवनी में 40.6 दतिया में 2, धार में 5.1, सागर में 8, दमाहे में 4, सतना में 1 में, होशंगाबाद में 1 बैतूल में 0.6 मिली मीटर सरकान जर्द की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में जबलपुर, सागर, उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों कुछ स्थानों पर चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

आगमी 24 घंटों में होशंगबाद, बैतूल, हरदा, आगर, शाजापुर, खण्डवा, विदिशा, अशोकनगर, उमरिया, मण्डला, दमोह, सागर के जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, देवास, शाजापुर, खण्डवा, अशोकर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग