लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः मध्य प्रदेश में भारी बरसात की चेतावनी, अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 16, 2020 17:01 IST

भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर उज्जैन, शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर संभाग के जिलो में कुछ स्थानों पर व ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देबाजना, खिरकिया, भगवानपुरा, धरमपुरी, टप्पा, भीकनगाव, उदयपुरा, सिलवानी, पाटी, खाचलौद, बड़वानी, रेहटी, महू में 4 सेमी बरसात दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. होशंगाबाद, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा.

भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर उज्जैन, शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर संभाग के जिलो में कुछ स्थानों पर व ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में राज्य के खकनार में 10, खण्डवा में 8, पन्धाना, इंदौर में 7, हरसूद, कसरावद में 6, नीचम, मुलताई, गोहद, नेपानगर, जावद, बुरहानपुर, हरई में 5, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर, अमरवाड़ा, बाजना, खिरकिया, भगवानपुरा, धरमपुरी, टप्पा, भीकनगाव, उदयपुरा, सिलवानी, पाटी, खाचलौद, बड़वानी, रेहटी, महू में 4 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही होशंगाबाद, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही भोपाल, सागर, रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहडोल एवं इंदौर संभागों के जिलों व मण्डला, बालाघाट, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही शहडोल, भोपाल, चंबल संभागों के जिलो में तथा गुना, अशोकनगर, खण्डवा, खरगौन, बडवानी, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में कहीं कहीं गरज चकम के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया