लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हजार के पार, मरने वाले 1589

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 7, 2020 21:43 IST

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 187 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या बढ़कर  11821 हो गई.

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश में कोरोना में अब तक मरने वालों की संख्या 1589 हो गई. राज्य में आज कोरोना से  1022 लोग ठीक हुए. राज्य में कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या  56909 हो गई. राजधानी में आज कोरोना से  1 व्यक्ति की मृत्यु हुई. राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 307 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

भोपालः आज कोरोना के 1885 नए प्रकरण आने के साथ ही, मध्य प्रदेश में  कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़कर 75459  हो गई है. इन नए प्रकरणों के साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 16961  हो गई है.

कोरोना से  प्रदेश में आज  17 व्यक्तियों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना में अब तक मरने वालों की संख्या 1589 हो गई. राज्य में आज कोरोना से  1022 लोग ठीक हुए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या  56909 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 187 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या बढ़कर  11821 हो गई.

राजधानी में आज कोरोना से  1 व्यक्ति की मृत्यु हुई. राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 307 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज कोरोना से मुक्त होकर  102 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इसके साथ ही भोपाल में  9763  लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं. भोपाल में इस समय कोरोना के  1751 एक्टिव मामले हैं. 

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार   इंदौर में आज कोरोना के  279 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही इंदौर  में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संंख्या  बढ़कर  14870 हो गई. इंदौर  में आज कोरोना से 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई.

इंदौर  में अब तक कोरोना से 421  लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर में आज  92  लोग कोरोना से ठीक होकर घरों के लिए रवाना हो गए. इस तरह इंदौर में अब तक 10231 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. इस समय इंदौर में 4218 कोरोना के एक्टिव प्रकरण हैं.  

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहानउज्जैनइंदौरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया