लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर 'जय श्री राम' लिखा तो मुस्लिम शख्स की लोगों ने कर दी पिटाई, चार साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2022 13:16 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में मुस्लिम शख्स की उसी के मोहल्ले के कुछ मुसलमानों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपों के अनुसार शख्स ने एक भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट पर 'जय श्री राम' लिखकर कमेंट किया था। इससे उसके समुदाय के कुछ लोग नाराज थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोकाटा इलाके की घटना, मुस्लिम शख्स की उसी के मोहल्ले के लोगों ने की पिटाई।शख्स के कमेंट से उसके समुदाय के लोग नाराज थे और उसकी पिटाई करते हुए उसे गद्दार बताया।शख्स की पत्नी सहित उसके चार साल की बेटी की भी इन लोगों ने पिटाई की, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोकाटा इलाके के रहने वाले मुनव्वर अंसारी नाम के एक मुस्लिम शख्स को भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा शेयर की गई एक फेसबुक पोस्ट पर 'जय श्री राम' लिखकर करने पर अन्य मुसलमानों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मुनव्वर अंसारी के समुदाय के लोगों ने उसकी पत्नी और चार साल की बेटी को भी पीटा। 

हमलावरों की भीड़ ने साथ ही मुनव्वर को गद्दार बताया और उनके घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मुनव्वर अंसारी पेशे से बढ़ई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थक होने के कारण उन्हें पीटा गया। इस घटना के बाद विधायक ने भी थाना प्रभारी को अपने समर्थक की पिटाई करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।

मुनव्वर के पड़ोसी ने पोस्ट देख लोगों को भड़काया

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मुनव्वर के पड़ोसी सोहेल अहमद ने उसका कमेंट पढ़ा और इलाके में यह बात फैलाई कि वह हिंदू नेताओं का समर्थन करता है। अहमद ने लोगों को बताया कि अपने समुदाय के साथ विश्वासघात कर रहा है। इसके बाद इलाके की रहमत मस्जिद में आरोपी ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। 

इसके बाद बुधवार शाम सात बजे सारिक अंसारी, सुलेमान, सोहेल अहमद समेत 15 लोग मुनव्वर अंसारी के घर में घुस आए। उन्होंने अंसारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को भी पीटा। हमलावरों ने घर में रखे बर्तन भी फेंक दिए।

आरोपों के अनुसार मुनव्वर अंसारी की पिटाई करते हुए हमलावरों ने कहा, 'अब बजरंग दल वालों को बुलाओ।' मुनव्वर के बेटे ने डायल-100 कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन मुनव्वर के घर नहीं गई। इसके बजाय पुलिस सोहेल के कार्यालय में चाय पीकर वापस चली गई।

मुनव्वर का आरोप- इलाका छोड़ने का बनाया जा रहा दबाव

मुनव्वर को दो बेटे और चार साल की बेटी शिरीन है। उन्होंने कहा, 'मोहल्ले के लोगों ने मेरी चार साल की बेटी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने उसे पटक दिया और अपने पैरों के नीचे कुचलने की कोशिश की। अब वे मुझे यह जगह छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। वे मेरे लिए यहां रहना मुश्किल करने की धमकी दे रहे हैं।'

दूसरी ओर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'यह राम का देश है। आज नहीं तो कल हर किसी जय श्री राम बोलना होगा। राम की जय-जयकार रुकने वाली नहीं है। मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जय श्री राम भी लिखा जाएगा और जय श्री राम बोलने वाले को कोई डांट भी देगा तो कार्रवाई होगी।'

टॅग्स :भोपालMadhya Pradeshफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया