लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फंसे 363 लोग भारत लौटेंगे, नूरी वीजा पर लौट रहे नागरिकों को गृह नगर में  किया जाएगा क्वारंटाइन

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 15, 2020 19:05 IST

अब सांसद लालवानी ने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में चर्चा कर इन्हें पंजाब की बजाय अपने-अपने गृहनगर में ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने की मंजूरी दिलवा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी यात्रियों को पंजाब सीमा में प्रवेश करने के साथ ही क्वारंटाइन करने की योजना थी। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से इन्हें गृहनगरों में क्वारंटाइन की अनुमति देने के लिए निवेदन किया था और इसकी मंजूरी मिल गई है।

इंदौरः  नूरी वीजा पर पाकिस्तान गए कई भारतीय नागरिक कोरोना के कारण वहीं फंस गए थे जिन्हें इंदौर सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से लौटने की अनुमति मिली है।

अब सांसद लालवानी ने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में चर्चा कर इन्हें पंजाब की बजाय अपने-अपने गृहनगर में ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने की मंजूरी दिलवा दी है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इन सभी यात्रियों को पंजाब सीमा में प्रवेश करने के साथ ही क्वारंटाइन करने की योजना थी।

इस पर मैंने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से इन्हें गृहनगरों में क्वारंटाइन की अनुमति देने के लिए निवेदन किया था और इसकी मंजूरी मिल गई है। पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते 363 लोग जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, मंगलवार को भारत लौटेंगे। ये सभी नागरिक लंबे समय से पाकिस्तान में फंसे हुए थे और सांसद लालवानी के प्रयासों से ही भारत आने की इजाज़त मिल पाई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियापाकिस्तानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह