लाइव न्यूज़ :

होशंगाबाद में बाढ़ः सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान, पीएम से करूंगा बात, बचाव कार्य तेज हो

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 31, 2020 15:16 IST

मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोट से होशंगाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. होशंगाबाद में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने-पीने का सामान बांटा.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों में भारतीय वायुसेना के जवानों को भी धन्यवाद दिया. भारतीय वायुसेना के जवानों ने जोखिम लेकर भी लोगों को बचाया.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज बाढ़ की स्थिति और बचाव को लेकर चर्चा करते हुए यह बात कही.

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के नुकसान होने का अनुमान है। संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है.  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज बाढ़ की स्थिति और बचाव को लेकर चर्चा करते हुए यह बात कही. मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों में भारतीय वायुसेना के जवानों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के जवानों ने जोखिम लेकर भी लोगों को बचाया.

आपने कहा कि अब हमारे समक्ष राहत कार्यों की चुनौती है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में आ बाढ़ के बाद अब बचाव कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि अब वर्षा थम गई है और बाढ़ के नदियों में पानी ने उतरना शुरू किया है, लेकिन अभी भी होशंगाबाद में खतरे के निशान से लगभग 8 फीट ऊपर नर्मदा  का पानी बह रही है, लेकिन प्रशासन हर जगह पहुंच चुका है.

इसलिए चिंता जैसी कोई बात नहीं है. स्थिति नियंत्रण में है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों में जैसे-जैसे पानी उतरता जाएगा,  बाढ़ वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी. दवाइयों आदि का इंतजाम किया जाएगा.मुख्यमंत्री ने बताया कि सम्पत्ति के नुकसान के आंकलन में समय लगेगा. बाढ़ से कई मकान डूब गये हैं. 7 लाख हेक्टेयर फसलों की क्षति का अनुमान है.

राहत के काम कई दिनों तक चलेंगे, लेकिन मन में संकल्प है कि कैसे लोगों की जिंदगी को पटरी पर जल्द से जल्द ला सकें.मैं प्रदेशवासियों से कहना चाहता हूं कि आप चिंता मत करें. मैं और प्रशासन पूरी क्षमता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं. हम सब मिलकर शीघ्र ही आपकी जिंदगी को पटरी पर लाने में सफल होंगे. उन्होंने कहा कि वैसे फसल बीमा योजना की आज आखिरी तारीख थी, मगर हम प्रधानमंत्री से इसे आगे बढ़वाने का आग्रह करेंगे.

 

टॅग्स :बाढ़मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह