लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सीएम ऑर्डरः शासकीय कर्मचारी, अधिकारी दफ्तरों में नहीं पहन सकेंगे जीन्स, टी शर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 31, 2020 18:00 IST

राज्य सरकार के निर्देश पर राज्य के ग्वालियर संभाग के आयुक्त एमबी ओझा ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर कहा कि वे गरिमापूर्ण ड्रेस पहने.

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जुलाई को इस आशय के निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए थे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान  मंदसौर जिले के वन मण्डलाधिकारी द्वारा टीशर्ट पहनकर शामिल हुए थे. इस पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने भी नाराजगी जताई थी.

भोपालः मध्य प्रदेश के शासकीय  कर्मचारी और अधिकारी जीन्स और टी शर्ट पहनकर दफ्तर नहीं जा सकेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी वीडियों कांफ्रेंसिंग में टीशर्ट पहनकर आए एक अधिकारी को लेकर नाराजगी जताई थी.

इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर राज्य के ग्वालियर संभाग के आयुक्त एमबी ओझा ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर कहा कि वे गरिमापूर्ण ड्रेस पहने. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जुलाई को इस आशय के निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए थे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान  मंदसौर जिले के वन मण्डलाधिकारी द्वारा टीशर्ट पहनकर शामिल हुए थे. इस पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने भी नाराजगी जताई थी.

मुख्यमंत्री के निदेर्शों का पालन करते हुए अब  ग्वालियर संभाग आयुक्त एमबी ओझा ने संभाग के सभी संभागीय अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार आपके अधीनस्थ सभी शासकीय सेवकों को गरिमापूर्ण, शालीन एवं औपचारिक परिधान पहनकर शासकीय कार्यालय में दायित्व निर्वहन किए जाने हेतु पाबंद करना सुनिश्चित करें.

निर्देशों की अवहेलना करते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. संभाग आयुक्त ओझा ने संभाग के सभी संभागीय अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए हैं कि शासन के निदेर्शानुसार सभी शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवक गरिमापूर्ण शालीन एवं औपचारिक परिधान पहनकर ही अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु पाबंद करना सुनिश्चित करें. निदेर्शों की अवहेलना करते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु सक्षम अधिकारी को प्रस्ताव भेजे जाएं.

अपर कलेक्टर भी पहने हुए थे फैटेड जीन्स

ग्वालियर संभागायुक्त ओझा ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि  उनके द्वारा अशोकनगर जिले के भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर जैसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बैठक में फैटेड जीन्स पहनकर उपस्थित होना उक्त कृत्य शासकीय सेवक के पद की गरिमा के विपरीत होकर अमर्यादित आचरण की ओर इंगित करता है, जो उचित नहीं है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोविड-19 इंडियाभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह