लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : बैतूल विधायक निलय डागा को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:32 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), सात मार्च मध्य प्रदेश के बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक निलय डागा ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है और इस सिलिसले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज किये जाने की रविवार को पुष्टि की है।

डागा ने यहां कोतवाली पुलिस थाने में शनिवार देर शाम अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौच की ।

बैतूल के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) नितेश पटेल ने शिकायत के हवाले से बताया, ‘‘विधायक को शनिवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पहले बातचीत की । इसके बाद उसने गाली गलौच शुरू कर दिया और फिर अभद्रता भी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने विधायक को जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया ।

उन्होंने कहा कि देर शाम विधायक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और उनकी शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पटेल ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन मध्यप्रदेश के होशंगाबाद और इटारसी के पास की बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी