लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कर्ज के बदले घूस लेता सरकारी बैंक अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे फंसा जाल में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 29, 2018 20:51 IST

मध्यप्रदेश के बडवानी में आईडीबीआई बैंक के एक अधिकारी को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लोन दिलाने के लिए 1 लाख की रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने रंगेंहाथों गिरफ्तार किया है।

Open in App

इंदौर, 29 मार्च: मध्यप्रदेश के बडवानी में आईडीबीआई बैंक के एक अधिकारी को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लोन दिलाने के लिए 1 लाख की रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने रंगेंहाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने 50 हजार रुपये पहले ले लिया था, बाकी की रकम लेते समय लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा। 

लोकायुक्त एसपी इन्दौर दिलीप सोनी ने बताया कि संजवानी के रहने वाले राधेश्याम चौपल किराना दुकान खोलना चाहता था। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से आईडीबीआई बैंक से 7 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन दिया था। जिसे पास कराने के लिए बैंक का रीजनल सेल्स मैनेजर विकास पाटीदार ने एक लाख रिश्वत की मांग की थी। 

राधेश्याम पहली किश्त के पचास हजार रुपये पहले ही मैनेजर को दे चुका था। अब बाकी के पैसे की मांग कर रहा था। राधेश्याम ने तंग आकर इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने योजना बनाकर दूसरी किश्त के 40 हजार लेकर राधेश्याम को विकास के पास भेजा। जैसे ही राधेश्याम ने विकास को पैसे दिए लोकायुक्त के अधिकारियों ने उसे रंगहाथों पकड़ लिया। पाटीदार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह