लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में घोषित किए 13 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें पूरी सूची

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 6, 2018 05:18 IST

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक चलेगी। वहीं, राज्य में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह अब प्रदेश में मतदान के लिए महीने भर से कम का समय बचा है। 

Open in App

मध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 13 नामों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। वहीं पहली सूची में 155 प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का ऐलान किया था। अब कुल मिलाकर पार्टी ने 230 सीटों में से 184 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों की घोषणा की है उनमें बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोकनगर से जय पाल सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, रामपुर बघेलन से रमाशंकर पयासी, मनगांव से बबिता साकेत, मानपुर से तिलक राज सिंह, पनागर से सम्मति प्रकाश सैनी, जुन्नारदेव से सुनील उइके, चुरई से सुजीत चौधरी, छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना, पंधुराना से निलेश उइके, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और हाटपिपलिया से मनोज चौधरी का नाम शामिल है।वहीं कांग्रेस की दूसरी सूची में विजयपुर से राम निवास रावत, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, दतिया से राजेन्द्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव, गुना से चंन्द्र प्रकाश अहिरवार, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से ब्रिजेन्द्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नटिराजा, सीधी से कंलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालवे, नरेला से महेन्द्र सिंह चौहान, व्यावरा से गोवार्धन दांगी, अलिराजपुर से मुकेश पटेल, पेटलावाद से वाल सिंह मेडा है। आपको बता दें, निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक चलेगी। वहीं, राज्य में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह अब प्रदेश में मतदान के लिए महीने भर से कम का समय बचा है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों