लाइव न्यूज़ :

संप्रदाय विशेष वायरल वीडियो पर कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने दी सफाई, कहा-धर्म की राजनीति में बौखला गई है BJP

By स्वाति सिंह | Updated: November 22, 2018 13:45 IST

Madhya Pradesh Assembly Elections: मंगलवार को कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में कमलनाथ कथित तौर पर यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि "अगर चुनावों में मुसलमान समाज के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े, तो कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।" 

Open in App

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सोशल मीडिया पर सामने आए विवादास्पद वीडियो को लेकर अब उन्होंने सफाई दी है। कमलनाथ ने कहा धर्म की राजनीति में ये बौखला गए हैं।ये वीडियो और व्हाट्सएप की राजनीति पर उतर आए हैं। मुझे इसकी चिंता नहीं है, क्योंकि जनता इस सब बातों से प्रभावित होने वाली नहीं है। सच्चाई सबके सामने है।

बता दें कि मंगलवार को कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में कमलनाथ कथित तौर पर यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि "अगर चुनावों में मुसलमान समाज के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े, तो कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।" 

वीडियो वायरल होने बाद बीजेपी ने सूबे के प्रमुख विपक्षी दल पर बुधवार को आरोप लगाया कि वह सूबे के आसन्न विधानसभा चुनावों में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के हथकंडे अपना रहा है। 

बीजेपी नेता ने कहा था 'बंद कमरे में एक संप्रदाय विशेष के लोगों से चर्चा के दौरान कमलनाथ के विवादास्पद बोल से तसदीक हो गयी है कि सूबे के विधानसभा चुनावों में हताश हो चुकी कांग्रेस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के हथकंडे अपना रही है और अपने फायदे के लिये दो वर्गों के बीच खाई पैदा करना चाहती है।'

उधर, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि बीजेपी के "डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट" ने कमलनाथ के वीडियो में काट-छांटकर इसका चुनिंदा हिस्सा सोशल मीडिया पर डाला है। 

उन्होंने कहा, "कमलनाथ सूबे में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ बीजेपी से किसानों की बुरी स्थिति, महिलाओं से बढ़ते बलात्कार और अन्य वास्तविक मुद्दों पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन इन मुद्दों से मतदाताओं का ध्यान भटकाने के लिये भाजपा के लोग नित नये हथकंडे अपना रहे हैं।" 

ओझा ने कहा कि कमलनाथ हर जाति और संप्रदाय के लोगों से मिलकर अपील कर रहे हैं कि वे 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करें। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह