लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा: BJP मंत्री ने चुनाव से पहले की EVM की पूजा, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 22, 2018 09:06 IST

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 18 सीटों के लिए इस महीने की 12 तारीख को तथा 72 सीटों के लिए 20 तारीख को मतदान संपन्न हुआ है। वहीं, 11 दिसंबर को वोटों की​ गिनती की जाएगी।

Open in App

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम की पूजा करने के आरोप के बाद राज्य के एक मंत्री को चुनाव आयोग ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। राज्य के बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के सहाकारिता मंत्री दयालदास बघेल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मंत्री अगरबत्ती लेकर मतदान केंद्र पहुंचते दिखाई देते हैं।

वीडियो में दिखता है कि मंत्री ने पहले बूथ का चक्कर काटा और ईवीएम को प्रणाम किया। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर नारियल तोड़ा। इस दौरान मंत्री के समर्थक भी साथ थे।

नवागढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट पर दूसरे चरण के दौरान कल मतदान हुआ था।

बेमेतरा के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी महादेव कांवरे ने बताया कि स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया के द्वारा इसकी जानकारी​ ​मिलने के बाद नवागढ़ के चुनाव अधिकारी ने मंत्री दयालदास बघेल को नोटिस जारी किया है। बघेल से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

कलेक्टर ने बताया कि वीडियो क्लिप में बूथ नंबर दिखाई नहीं दे रहा है। मामले की जांच के बाद ही इस संबंध में जानकारी मिल सकेगी कि मंत्री ने यह कार्य किस मतदान केंद्र पर किया है। 

कांवरे ने बताया कि मामले की जांच के बाद मतदान केंद्र में पदस्थ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बघेल का जवाब आने के बाद ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और कहा है कि मंत्री के​ खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में नेता चुनाव के दौरान ईवीएम मशीन की नहीं, ​बल्कि आम आदमी और मतदाता की पूजा करता है।

त्रिवेदी ने कहा कि यह दुखद है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार ने ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उनका यह कार्य दर्शाता है कि उन्हें ​संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।

इस संबंध में मंत्री बघेल का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 18 सीटों के लिए इस महीने की 12 तारीख को तथा 72 सीटों के लिए 20 तारीख को मतदान संपन्न हुआ है। वहीं, 11 दिसंबर को वोटों की​ गिनती की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया