लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP को लगा बड़ा झटका, MLA संजय शर्मा और पूर्व MLA कमलापत आर्य कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: October 31, 2018 06:02 IST

किरार समुदाय के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार गुलाब सिंह किरार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लेकर असमंजस की स्थिति रही।

Open in App

मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक संजय शर्मा और पूर्व विधायक कमलापत आर्य मंगलवार को इन्दौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गये। इससे प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दी है। 

उधर, किरार समुदाय के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार गुलाब सिंह किरार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लेकर असमंजस की स्थिति रही। दिन में प्रदेश कांग्रेस ने अपने टिवटर हैंडल (आईएनसीएमपी) पर फोटो के साथ ट्वीट करते हुए किरार के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। हालांकि बाद में इस टवीट को हटा लिया गया। 

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इन खबरों को खारिज किया कि गुलाब सिंह किरार ने भी राहुल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर घोषणा की है कि नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से विधायक संजय शर्मा और दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दोनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में इन्दौर में आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये।

कांग्रेस के मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होने शर्मा और आर्य के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की जबकि किरार के संबंध में उन्होने अधिक जानकारी देने से इंकार किया।

मालूम हो कि शर्मा और आर्य भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में ही थे। इसके बाद दोनों भाजपा में शामिल हो गये और भाजपा के टिकट पर विधायक भी बने और आज दोनों फिर अपने पुराने दल कांग्रेस में शामिल हो गये।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा,‘‘ इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम भारी बहुमत से अगला विधानसभा चुनाव जीतेगे और चुनावों से पहले तो यह होता रहता है।’’ किरार समुदाय के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह किरार किरार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति रही। 

मालूम हो कि किरार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार हैं और बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में आरोपी है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने किरार को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाकर मंत्री पद का दर्जा भी दिया था और व्यापमं घोटाले में आरोपी बनने के बाद जुलाई 2015 में किरार को भाजपा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है