लाइव न्यूज़ :

मप्र विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव के इस "इनविटेशन कार्ड" से कांग्रेस घायल, चूर-चूर हुआ महागठबंधन का सपना!

By भाषा | Updated: October 9, 2018 09:20 IST

मध्य प्रदेश में प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बहुजन समाज पार्टी भी अकेले लड़ रही है चुनाव।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न पाने वाले उम्मीदवारों को सपा में आने का आमंत्रण दिया है।

अखिलेश जाहिर तौर पर सपा द्वारा कल जारी की गई छह उम्मीदवारों की पहली सूची में घोषित किये गये बुधनी विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार अर्जुन आर्य द्वारा सपा का टिकट वापस करने की घटना से नाराज दिखाई दिये। वर्तमान में बुधनी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के विधायक हैं। प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। आर्य ने प्रदेश में भाजपा की सत्ता उखाड़ने के लिये कांग्रेस को सशक्त विकल्प बताते हुए जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

अर्जुन के सपा टिकट वापस करने में कांग्रेस नेताओं का हाथ

अखिलेश ने खजुराहो में टिकट ना पाने वाले कांग्रेस नेताओं के लिये सपा के द्वार खुले होने का आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने इसी तरह बसपा को नाराज किया। यदि इसके पीछे "अर्जुन के सपा टिकट वापस करने पर" कांग्रेस नेताओं का हाथ है। हम तो स्वागत करते हैं उन तमाम लोगों का जो समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि कांग्रेस को हमारे उम्मीदवारों को लेना चाहिये लेकिन मुझे बुरा लगेगा यदि मैं यह कहूं कि कांग्रेस के जिन साथियों को टिकट ना मिले वह सपा में शामिल हो जायें।’’ यादव ने कहा कि याद रखना कि जब कभी कांग्रेस पार्टी कमजोर होती है तो सबसे करीब और सबसे अच्छा कोई दल हो सकता है तो वह समाजवादी दल ही है।

मध्यप्रदेश में सपा के बाकी प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर एक सपा उम्मीदवार के टिकट वापस करने से सचेत सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अभी नहीं होगी प्रत्याशियों की घोषणा, अभी केवल बातचीत होगी। प्रत्याशियों की घोषणा रुक कर होगी।’’ मध्यप्रदेश में गठबंधन नहीं होने के सवाल पर अखिलेश ने सारा ठीकरा कांग्रेस के सर पर फोड़ते हुए कहा, ‘‘गठबंधन कि जिम्मेदारी कांग्रेस की थी कि सभी दलों को साथ लेने की।’’ सपा ने मध्यप्रदेश में छह उम्मीदवारों के पहली सूची जारी की थी। इसमें से बुधनी से सपा के उम्मीदवार अर्जुन आर्य ने सपा का टिकट वापस कर दिया।

अर्जुन आर्य ने बताया क्यों लौटाया टिकट

आर्य ने फोन पर ‘‘भाषा’’ से कहा, ‘‘वर्तमान में किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ने का सशक्त विकल्प प्रदेश में कांग्रेस ही है। इसलिये मैंने ससम्मान सपा का टिकट वापस लौटाया और कांग्रेस का साथ देने का मन बनाया है।’’ उन्होने कहा,‘‘ मैंने सितम्बर को शिवराज सरकार के खिलाफ अनशन आंदोलन किया था। इस पर सरकार ने दमनपूर्ण कार्रवाई करते हुए मुझे आंदोलन से उठाकर जेल में बंद कर दिया, वहां भोपाल जेल में 18 सितम्बर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह से मेरी मुलाकात हुई । इसके बाद मैंने प्रदेश से भाजपा की सत्ता का उखाड़ने के लिये सशक्त विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का मन बनाया। शीघ्र ही मैं औपचारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावसमाजवादी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों