लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव : दिग्विजय ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:43 IST

Open in App

भोपाल, तीन नवंबर मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल उठाया है।

हालांकि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के ईवीएम पर सवाल खड़े करने के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस अपनी पराजय का ठीकरा एक बार फिर ईवीएम पर फोड़ने को तैयार है।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’’

इसके जवाब में मुख्यमंत्री चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर तंज कसते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले से हार की भूमिका बनाने लगी है कांग्रेस। यही ईवीएम वर्ष 2018 के चुनावों में थी जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिली। तब ईवीएम ठीक थी। अब जब कांग्रेस को हार दिख रही है तो हार का सारा ठीकरा ईवीएम पर मढ़ दो और खुद छुट्टी पा लो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अपनी पराजय का ठीकरा एक बार फिर ईवीएम पर फोड़ने को तैयार है। यह वही ईवीएम है जिससे वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। तब ईवीएम ठीक थी, लेकिन अब जब कांग्रेस को पराजय सामने दिख रही है, तो उसे दोष देना कांग्रेस के नेताओं ने प्रारम्भ कर दिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी