लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: दमोह सीट पर भाजपा के राहुल लोधी का मुकाबला कांग्रेस के अजय टंडन से, 17 अप्रैल का मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 21:39 IST

Madhya Pradesh Assembly by-election: 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा 19 सीटों पर विजयी रही थी जबकि कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राहुल लोधी को दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया. कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.भाजपा के प्रत्याशी लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर 30 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

Madhya Pradesh Assembly by-election:मध्य प्रदेश में पिछले साल 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद 17 अप्रैल को एक मात्र दामोह सीट पर उपचुनाव होगा.

इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए राहुल लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने अजय टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. भाजपा ने राहुल लोधी को दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.

भाजपा के प्रत्याशी लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर 30 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. हालांकि, भाजपा सूत्रों ने बताया कि लोधी ने शुभ मुहूर्त के तहत गुरुवार को ही अपना नामांकन पत्र जमा करा दिया है.

ज्ञात हो कि गत वर्ष अक्तूबर में राहुल लोधी के कांग्रेस पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने से दमोह विधानसभा की सीट खाली हुई थी, इसलिए यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है. चुनाव आयोग ने गत 16 मार्च को दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की. इसके तहत 17 अप्रैल को मतदान तथा 2 मई को मतगणना होगी.

मुकाबला दिलचस्प होगा: दमोह विधानसभा का उपचुनाव दिलचस्प होगा क्योंकि कांग्रेस के टंडन इससे पहले दो बार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के खिलाफ यहां से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि मलैया दमोह सीट से वर्ष 1990 से 2013 तक लगातार छह बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं.

हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में मलैया कांग्रेस के राहुल लोधी से मात्र 798 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे. अब उपचुनाव में लोधी, मलैया के स्थान पर भाजपा के उम्मीदवार हैं. पिछले वर्ष मार्च में 25 विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे जबकि तीन विधायकों का निधन हो गया था.

इसकी वजह से मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 28 रिक्त सीटों पर पिछले साल उपचुनाव कराए गए थे. कांग्रेस छोड़ने वाले अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे जो सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे. 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा 19 सीटों पर विजयी रही थी जबकि कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह